Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई के थाणे में बिल्डिंग में आग लगी, 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

नई दिल्ली। मुंबई की थाणे बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह आग नौपदा के गिरिजा हाइट्स बिल्डिंग में लगी है, यह बिल्डिंग थाणे पुलिस स्टेशन से महज 20 मिनट की दूरी पर स्थित है। आग की खबर मिलते ही फायर की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर की टीम को आग लगने की खबर 2.05 बजे दी गई, फायर स्टेशन नौपदा के हरि निवास सर्कल में स्थित है।

fire

आग की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर की पांच गाड़ियां पहुंच गई हैं, साथ ही तीन पानी के टैंकर भी मौके पर पहुंच गए हैं, इसके अलावा यहां दो स्काईलिफ्ट्स को भी भेजा गया है जिससे कि आग पर काबू किया जा सके और आग मे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। जानकारी के अनुसार अभी तक कुल 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह आग 26वीं मंजिल पर लगी है, इसमे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

यह दूसरी बार है जब मुंबई के मेट्रोपोलिटन इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है, इससे पहले लोवर परेल में टोडीज मिल्स कंपाउंड के नवरंग स्टूडियोज में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमे एक फायरमैन घायल हो गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+