Delhi: दिल्ली के नरेला में गोदाम में लगी आग, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, भारी नुकसान की आशंका
दिल्ली के नरेला में स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। तेजी से फैली आग के चलते भारी नुकसान की आशंका है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी है। अब तक तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी है।
नरेला में वेयर हाउस में लगी आग में भारी नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थिति पर नियंत्रण के प्रयास जारी है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

#WATCH | Fire broke out in a waste material warehouse in Delhi's Karala area. Fire tenders were present at the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/SVVRy89oUk
— ANI (@ANI) August 3, 2024
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आग का ये दूसरा मामला है। इससे पहले उत्तरी दिल्ली जिले के वजीराबाद थाना पुलिस के मालखाने में शुक्रवार को भयंकर आग लग गई, जिसमें सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गईं।
आग किन कारणों से लगी अभी इसकी जानकारी का पता नहीं लगा है। दमकल विभाग की सात गाड़ियों को मौके पर आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दो बजकर 50 मिनट पर वजीराबाद थाना पुलिस के मालखाने में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की सात गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाया। घटना में सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications