मुंबई के मझगांव में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 8 गाड़ियां
नई दिल्ली। मुंबई के बायकुला के मझगांव के संता सावत मार्ग में बने मुस्तफा बाजार में बुधवार तड़के लकड़ी के एक गोदाम में आग लग गई। आग के भयानक होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां भेजी गईं हैं। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के ही गोरेगांव में एक इंडस्ट्रियल एरिया के दो गोदामों में 24 अगस्त को भीषण आग लग गई थी। इस आग पर नियंत्रण पाते हुए दो दमकलकर्मी घायल हो गए थे। मुंबई फायर ब्रिगेड प्रमुख एस रहांगदले के मुताबिक, गोरेगांव पश्चिम के उद्योग नगर इंडस्ट्रियर एस्टेट के प्लॉट नंबर सात में सुबह करीब छह बजकर 57 मिनट पर आग लगी। आग रासायनिक और दवा उत्पादों के दो गोदामों में लगी थी।
इन दिनों आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के सेक्टर 25A के स्पाइस मॉल में भयंकर आग लग गई। जैसे ही आग लगने की खबर आई तो मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक, मॉल के टॉप फ्लोर पर एक्जॉस्ट फैन की वजह से आग लग गई थी।अब इसपर काबू पा लिया गया है। एयर हैंडलिंग यूनिट (AHU) की वजह से धुआं दूसरे फ्लोर पर भी चला गया, इसकी वजह से लगा कि आग ऊपर के फ्लोर पर भी लगी है।
यह भी पढ़ें- जल संकट पर बोले अमिताभ- पानी बचाना सरकार की ही नहीं सबकी जिम्मेदारी












Click it and Unblock the Notifications