नोएडा के यदु पब्लिक स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां
नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर 73 के सरफाबाद स्थित यदु पब्लिक स्कूल (YPS) में आग लग गई। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाडि़यां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक स्कूल बंद होने के चलते किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications