मुंबई के गोरेगांव स्थित कामा ओद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर

मुंबई। देर रात तकरीबन 2.30 बजे मुंबई के गोरेगांव स्थित कामा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। घटना स्थल पर 12 फायर विभाग की गाड़ियां आग को बुझाने के लिए पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है। लेकिन यह आग काफी भीषण है जोकि काफी तेजी से इलाके में फैली है।

fire

इससे पहले दिल्ली के झिलमिल इंडस्ट्रियलल इलाके में स्थित केमिकल की फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई थी। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक मौके पर फायर टेंडर की 26 गाडियां मौके पर पहुंची हुई थी। आग की घटना को देखते हुए आस पास के इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया था।

दिल्ली के एक और इलाके सिरसापुर में भी भीषण आग लग गई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। आग को बुझाने के लिए 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार यह आग बिंदापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड बाजार में दो दुकानों में लगी थी। जिन दो दुकानों पर यह आग लगी थी उसमे एक कपड़े की दुकान थी जबकि दूसरी दुकान कपड़े की थी।

इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर पुलिस ने बनिहाल कार धमाके पर किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+