विशाखापत्तनम: अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 2 की मौत, 4 जख्मी अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, विशाखापत्तनम के देवरापल्ली एरिया में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। बुधवार दोपहर अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया।
आग लगने की वजह से फैक्ट्री में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।












Click it and Unblock the Notifications