कोलकाता: गैस सिलेंडर गोदाम में लगी आग, तीन की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के टांगरा इलाके में एक गैस सिलेंडर गोदाम में अचानक आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है।

fire

गैस सिलेंडर गोदाम में आग से गई तीन जानें

घटना कोलकाता के नजदीक स्थित चाइना टाउन के टांगरा इलाके की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गैस सिलेंडर गोदाम में लगी आग में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

गैस सिलेंडर गोदाम में आग की ये घटना दोपहर एक बजे की है। जिस पर काबू पाने के लिए के फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि गैस गोदाम में आग कैसे लगी। इस दौरान गोदाम में कितने गैस सिलेंडर रखे हुए थे, इसका भी पता नहीं चल सका है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने घटना वाली जगह को पूरी तरह से बंद कर रखा है। सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक ज्यादा नहीं हो इसके लिए उसे दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+