मणिपुर: कॉलेज कैंपस के अंदर स्थित ऑयल पंप पर लगी आग, लपटें देख मची अफरातफरी
कॉलेज कैंपस स्थित PCTC ऑयल पंप पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।
इंफाल। मणिपुर की राजधानी में एक ऑयल पंप पर लगी आग से हड़कंप मच गया। डीएम कॉलेज कैंपस में स्थित पंप पर लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां भेजी गईं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कॉलेज कैंपस स्थित PCTC ऑयल पंप पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications