नोएडा के स्पाइस मॉल में भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं
Recommended Video
Noida के Spice Mall में भीषण आग,कोई जनहानि नहीं | वनइंडिया हिंदी
नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के सेक्टर 25A के स्पाइस मॉल में भयंकर आग लग गई है। जैसे ही आग लगने की खबर आई तो मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक, मॉल के टॉप फ्लोर पर एक्जॉस्ट फैन की वजह से आग लग गई है।

अब इसपर काबू पा लिया गया है। एयर हैंडलिंग यूनिट (AHU) की वजह से धुआं दूसरे फ्लोर पर भी चला गया, इसकी वजह से लगा कि आग ऊपर के फ्लोर पर भी लगी है। अब हालात काबू में हैं और किसी को भी कोई चोट नहीं लगी है।












Click it and Unblock the Notifications