रायपुर: सदर बाजार इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर
आग सदर बाजार इलाके में स्थित बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में लगी है। आग इतनी तेज है उसकी लपटें और धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बिल्डिंग में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग सदर बाजार इलाके में स्थित बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में लगी है। आग इतनी तेज है उसकी लपटें और धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
Raipur (Chhattisgarh): Fire breaks out in building complex situated in Sadar Bazar area. 5 fire tenders on the spot. pic.twitter.com/ZRHJuhLcRr
— ANI (@ANI_news) November 29, 2016












Click it and Unblock the Notifications