शास्त्री भवन में आग, राहुल बोले- खुद को बचाने के लिए फाइलें जलवा रहे मोदी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार दोपहर शास्त्री भवन में अचानक लगी आग को लेकर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे चुनाव से जोड़ते हुए कहा है कि खुद का बचाने के लिए मोदी फाइलों को जलवा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। राहुल गांधी ने आग की खबर ट्वीट करते हुए कहा, जलती हुई फाइलें भी आपको नहीं बचा पाएंगी मोदी जी. आपके न्याय का दिन आ रहा है।

Fire breaks out at Shastri Bhawan rahul gandhi tweet burning files not save Modi

शास्त्री भवन में भारत सरकार के, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कानून मंत्रालय, कंपनी मामलों का मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सांस्कृति मंत्रालय समेत कई अहम मंत्रालयों का कार्यालय है। ऐसे में शास्त्री भवन में आग की सूचना पर हड़कंप मच गया। इमारत मे कई मंत्रालयों होने को लेकर ही राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।

शास्त्री भवन में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर अब काबू पा लिया है। हादसे में जानमाल के किसी तरह के नुकसान की अभी जानकारी नहीं है।

शास्त्री भवन की इमारत में आग दोपहर करीब 3 बजे लगी थी। दो घंटे में करीब पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के ऑफिसर आर मीना ने बताया है कि आग बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर जमा कबाड़ में लगी थी, यहां जमा कूड़े में कूलर और इलेक्ट्रिक वायर पड़े हुए थे, जो तेजी से आग पकड़ गए। हालांकि आग लगी कैसे, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+