विशाखापत्तनम के हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों को निकालने में जुटी टीम

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। हादसा इंडस हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर हुआ है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि सभी मरीजों को हॉस्पिटल से सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है।

पुलिस आयुक्त (सीपी) रविशंकर अय्यनार का कहना है, "विशाखापत्तनम के सिंधु अस्पताल में दोपहर 12 बजे के आसपास आग लग गई। वहां लगभग 50-70 मरीज थे। हमने उन सभी को बाहर निकाल लिया है। अब वहां कोई नहीं है।" उन्होंने आगे बताया कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण ऑपरेशन थिएटर से प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी इस विषय में कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।

fire

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+