आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम के HPCLप्लांट में लगी भीषण आग पर पाया काबू, प्रशासन ने ली राहत की सांस

विशाखापट्टनम, मई 25: आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के एचपीसीएल प्लांट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद प्लांट इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गुई है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि आग लगने के क्या कारण है।

Visakhapatnam HPCL Plant Fire Live Images

Fire HPCL plant

हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी में आग लगने की घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी ऐश्वर्या रस्तोगी ने बताया कि खबर मिली है कि यूनिट-3 के प्लांट में धमाका हुआ। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां तुरंत मौजूद रही।

वहीं एचपीसीएल की ओर से बताया गया कि रिफाइनरी की एक क्रूड प्रोसेसिंग यूनिट में मंगलवार को आग लग गई। सुरक्षा उपाय और अग्निशमन तुरंत सक्रिय कर दिया गया। आग बुझा दी गई है। कोई हताहत नहीं है और जनता के लिए कोई जोखिम नहीं है, रिफाइनरी के अन्य कामकाज सामान्य हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल मई में भी HPCL की रिफानरी में आग लग गई थी। हादसा तकनीकी खामी की वजह हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+