चेन्नई में तेल गोदाम में भीषण आग, मौके पर 500 दमकलकर्मी मौजूद
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के माधवराम इलाके में शनिवार को एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि इसे बुझाने के लिए 500 दमकलकर्मी और 26 फायर ब्रिगेड की गाडियां मौजूद हैं। अभी तक इस घटना में किसी जान के नुकसान की खबर नहीं है। आग की कई वीडियो सामने आई है जिसमें आसमान में आग के गुब्बारे उठते दिख रहे हैं। इलाके में काला धुंआ छाया हुआ है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के माधवराम इलाके में शनिवार को एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि इसे बुझाने के लिए 500 दमकलकर्मी और 26 फायर ब्रिगेड की गाडियां मौजूद हैं। अभी तक इस घटना में किसी जान के नुकसान की खबर नहीं है। आग की कई वीडियो सामने आई है जिसमें आसमान में आग के गुब्बारे उठते दिख रहे हैं। इलाके में काला धुंआ छाया हुआ है।
मनाली फायर स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि, हमें शाम 4 बजे के आसपास एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई है। जिसके बाद हमने कई गाड़ियों को मौके पर भेजा। लेकिन बाद सूचना मिली कि आग ने बहुत विकराल रूप ले लिया है। जिसके बाद शहर के लगभग आधे पानी के टैंकरों और दमकल गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications