पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद के अस्पताल में लगी आग, तीन की मौत
मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।

सरकारी अस्पताल में लगी आग
घटना शनिवार की है जब मुर्शिदाबाद के सरकारी अस्पताल में अचानक आग लग गई। दवा विभाग में लगी आग से अफरातफरी मच गई। घटना में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं 50 बच्चे जख्मी हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने खुद भी इस घटना पर नजर बनाए रखा। इस बीच ममता बनर्जी सरकार ने मामले की सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं।
ममता बनर्जी ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस तीनों से हादसे की विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
आग से अस्पताल में अफरातफरी
बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग तीसरी मंजिल पर लगी जिसके बाद चारों ओर अफरातफरी का मच गई। लोग अपने मरीजों को बचाने के लिए उन्हें किसी तरह से अस्पताल से निकालने में जुट गए।
अस्पताल में अचानक आग कैसे लगी इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी होगी। फिलहाल इसका पता तो जांच के बाद ही चलेगा।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वहां मौजूद लोगों को आग लगने का पता चला अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मरीजों को लेकर उनके तिमारदार भागने लगे।
आग से ज्यादा नुकसान नहीं हो इसके लिए अस्पताल के कर्मचारियों ने भी मरीजों की मदद की। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। जिससे लोगों को बाहर निकाला जा सके।












Click it and Unblock the Notifications