दिल्ली के मोरी गेट बस पार्किंग में लगी भीषण आग, दो वाहन जलकर खाक
नई दिल्ली। राजधानी के मोरी गेट इलाके में बस पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद एक तरफ अफरातफरी मच गई, तो वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। आग लगने के कारण दो वाहन जलकर खाक हो गए। जबकि आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे आग लगने की सूचना मिली थी घटनास्थल पर अग्निशमन के तीन वाहनों को भेजा गया। सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। इस आग के कारण एक बस और एक कारण चपेट में आ गए। आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कुछ जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।
#SpotVisuals: Fire breaks out at a bus parking at Mori Gate; fire tenders rushed to the spot. More details awaited. #Delhi pic.twitter.com/cUrcqCJK8m
— ANI (@ANI) October 22, 2018












Click it and Unblock the Notifications