दिल्ली: रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर ऐरिया में शनिवार को एक कारखाने में आग लग गई। कारखाने की लगी आग से लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़िया पहुंच गई, लेकिन आग का विकराल रुप देखकर प्रशासन को और गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलानी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक, जिस फैक्ट्री में आग लगी है वहां पर रबर का सामान बनाया जाता है। अचानक शाम 5 बजे के आसपास फैक्टी में आग लग गई। अचनाक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया लेकिन आग लगातार तेज होती जा रही थी। जिसके बाद और दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। लेकिन पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications