तमिलनाडु: कुड्डालोर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुड्डालोर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन फैक्ट्री को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। फैक्ट्री के अंदर किस वजह से धमाका हुआ, इस बात का पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं की टीम लगी है।
Recommended Video

चश्मदीदों के मुताबिक फैक्ट्री में पहले आग लगी थी। फिर बारूद रखा होने से फैक्ट्री में धमाका हो गया। जिसमें अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज तीन किलोमीटर तक सुनाई दी। साथ ही फैक्ट्री की बिल्डिंग भी गिर गई। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
Tamil Nadu: Death toll rises to seven in Cuddalore fire incident, says SP M Sree Abhinav https://t.co/lGY1REwZpl pic.twitter.com/WBgOOJVbbt
— ANI (@ANI) September 4, 2020
कुड्डालोर के पुलिस अधीक्षक अभिनव के मुताबिक जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है, उसके पास लाइसेंस था। मृतकों में सभी फैक्ट्री के ही कर्मचारी हैं। अब इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यहां सिर्फ अनुमति प्राप्त विस्फोटकों को बनाया जा रहा था। धमाके में फैक्ट्री के मालिक की भी मौत हो गई है। कोरोना को देखते हुए प्रशासन ने सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।












Click it and Unblock the Notifications