'अब तो संसद में भी राहुल गांधी को आंतकी बोलूंगा', केस दर्ज होने के बाद भी नहीं कम हुए रवनीत बिट्टू के तेवर

Ravneet Bittu: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ बयान एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद दर्ज हुई है।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान सिखों को लेकर एक बयान दिया था। राहुल गांधी के इसी बयान पर रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी आतंकवादी करार दे दिया था, जिससे हंगामा मच गया और उनके खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने कई राज्यों में एफआईआर कराई है।

Ravneet Singh Bittu

इसके बावजूद भी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने बयान के लिए माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया है। खबरों के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद एक बार फिर बिट्टू ने कहा कि वे माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है।

इतना ही नहीं, रवनीत बिट्टू ने कहा,'मैं ये बात (राहुल को आतंकी) संसद में भी बोलूंगा। गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया है। हमने पंजाब में अपनी कई पीढ़ियां खोई हैं।' इस बीच, कर्नाटक के एक कांग्रेस पदाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें बिट्टू पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दंगे भड़काने, गलत सूचना फैलाने जैसे आरोप लगाया गए।

कांग्रेस नेता की तहरी पर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कहा था कि लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या भारत में एक सिख को अपनी पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी। या वह एक सिख के रूप में, गुरुद्वारा जाने में सक्षम होगा।

यहीं लड़ाई है और यह सभी धर्मों के लिए है। वहीं, राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी किया था। पन्नू ने कहा था कि 'राहुल गांधी का बयान तथ्यात्मक रूप से सच्चा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+