गोवा की प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज, कुत्ते की चेन से की थी 'मंगलसूत्र' की तुलना
नई दिल्ली। गोवा के लॉ कॉलेज की एक असिस्टेंट प्रोफसर शिल्पा सिंह के खिलाफ जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की गोवा यूनिट के राजीव झा की शिकायत पर दर्ज की गई है। अपनी शिकायत में झा ने सिंह की एक फेसबुक पोस्ट का हवाला दिया है, जिसके अनुसार वह 21 अप्रैल को पण्जी के वीएम सिलगावकर कॉलेज ऑफ लॉ में राजनीतिक विज्ञान पढ़ा रही थीं। जिसमें उन्होंने पितृसत्ता और सिद्धांतों को चुनौती देते हुए मंगलसूत्र की तुलना चेन से बंधे कुत्ते से कर दी थी।

शिल्पा सिंह ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
वहीं दूसरी ओर शिल्पा सिंह ने भी पुलिस से कथित तौर पर सुरक्षा मांगी है। उन्होंने कहा कि '30 अक्टूबर की झा की अपमानजनक पोस्ट (सोशल मीडिया)' के बाद से उन्हें धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं। एबीवीपी ने भी कॉलेज में शिकायत की थी और कहा था कि सिंह ने 'एक विशेष धर्म के बारे में सामाजिक रूप से घृणास्पद विचारों' को बढ़ावा दिया और उन्हें हटाए जाने की मांग की। हालांकि कॉलेज ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। आपको बता दें एबीवीपी आरएसएस की छात्र इकाई है। झा ने कहा कि वह एबीवीपी के मामले के बारे में जानते थे लेकिन उन्होंने निजी तौर पर शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने राजीव झा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की
मामले की जानकारी देते हुए एसपी (उत्तरी गोवा) उत्कृष्ट प्रसून ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, 'शिल्पा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोंडा के रहने वाले राजीव झा के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 504, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।' दोनों की शिकायतों पर जांच की जाएगी। वहीं झा ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा है, 'वह मेरी फेसबुक फ्रेंड नहीं हैं लेकिन हमारे 20 से 25 म्यूचुअल फ्रेंड हैं। एबीवीपी की शिकायत के बाद मैंने उनकी 21 अप्रैल की फेसबुक पोस्ट देखी और मुझे गुस्सा आ गया। मैं 28 अक्टूबर को पण्जी पुलिस के पास गया और लिखित नोट में कहा कि उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया तो अगले दिन हम नई शिकायत के साथ दोबारा गए।'

सोशल मीडिया पर ना करें प्रचार
झा का कहना है कि अगर शिल्पा सिंह के किसी धर्म को लेकर कोई विचार हैं, तो उन्हें वो अपने तक ही सीमित रखने चाहिए। उन्हें सोशल मीडिया पर उसका प्रचार नहीं करना चाहिए। झा ने आगे कहा, 'क्योंकि वह महिला हैं इसलिए हम पुलिस स्टेशन गए। उन्होंने उल्टा हमपर ही धमकी और अपमान को लेकर शिकायत दर्ज करा दी। मैं सीधे कॉलेज जा सकता था और कार्रवाई की मांग कर सकता था। लेकिन मैं नहीं गया।' हालांकि बाद में शिल्पा सिंह ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को उनकी बातों से दुख हुआ है, उसके लिए वह खेद प्रकट करती हैं।
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications