'अपने चाकुओं को तेज रखें' वाले बयान पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ शिमोगा में FIR दर्ज

भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर बुधवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में उनके कथित विवादित बयान के लिखाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

BJP MP Pragya Singh Thakur

मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदू समुदाय से अपनी गरिमा बचाने के लिए 'अपने चाकुओं की धार तेज रखने' का आग्रह किया था जिसके बाद बुधवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिला कांग्रेस कमेटी की शिकायत के आधार पर भाजपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिवमोग्गा जिला कांग्रेस कमेटी के एचएस सुंदरेश की शिकायत के आधार पर ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भोजपा लोकसभा सांसद के खिलाफ शिवमोगा में आईपीसी की धारा- 153ए, 153बी, 268, 295ए, 298, 504 और 508 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिवमोग्गा शहर के कोटे पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांग्रेस ने समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए भाजपा सांसद की टिप्पणी की निंदा की थी।

बता दें रविवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा में हिंदू जागरण वेदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने समुदाय से अपने चाकुओं को तेज रखने का आह्वान किया था। उन्‍होंने कहा था अपने घरों में हथियार रखो, और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकू, धारदार करवाओ... पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए जब... आत्मरक्षा का अधिकार सबका है। उन्‍होंने कहा था अगर कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था लव जिहाद, उनके पास जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं। अगर वे प्यार करते हैं तो भी उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+