'सत्यमेव जयते' में मुहर्रम का सीन दिखाए जाने से भाजपा नेता खफा, दर्ज कराई एफआईआर

नई दिल्ली। जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते के एक सीन को लेकर हैदराबाद में भाजपा नेता शिकायत दर्ज कराई गई है। फिल्म के ट्रेलर में जॉन अब्राहम को मुहर्रम के जुलूस में शामिल दिखाने के सीन को लेकर ये एफआईआर कराई गई है। हैदराबाद भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा के सिटी जनरल सेक्रेटरी सैय्यद अली जाफरी की ओर से फिल्म के मेकर्स के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए ये शिकायत दर्ज कराई गई है।

धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

सैयद अली जाफरी का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह से मुहर्रम के सीन को फिल्माया गया है, वो ठीक नहीं है। उनका कहना है कि ये शिया मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इसीलिए इस सीन को लेकर फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जाफरी का कहना है कि इस सीन को फिल्म से हटाया जाना चाहिए।

बेवजह रखा गया है मुहर्रम की सीन

बेवजह रखा गया है मुहर्रम की सीन

मामले को लेकर जाफरी का कहना है कि फिल्मों में मुहर्रम और ताजिया के सीन पहले भी फिल्माए जाते रहे हैं लेकिन इस ट्रेलर में मुहर्रम को गलत तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म को बिना मुहर्रम के सीन के पूरा किया जा सकता था, इस सीन की कोई जरूरत नहीं क्योंकि फिल्म भ्रष्टाचार को लेकर है और मुहर्रम से फिल्म का कोई लेना-देना नहीं है।

28 जून को रिलीज हुआ है ट्रेलर

सत्यमेव जयते का ट्रेलर 28 जून को रिलीज हुआ है। यूट्यूब पर इसको काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेई और आयशा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। एमी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी सत्यमेव जयते का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूस मधु भोजवानी, मोनिषा आडवाणी और निखिल आडवाणी हैं। सत्यमेव जयते 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+