BSF ने पड़ोसी देश की सेना के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, गोलीबारी में जवान हो गया था शहीद

नई दिल्ली। बांग्लादेश सीमा सुरक्षा गार्ड (बीजीबी) द्वारा एक भारतीय जवान की हत्या करने के मामले में भारत की सीमा सुरक्षा फोर्स (बीएसएफ) ने पड़ोसी देश की सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें, गुरुवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी सेना की ओर से फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। इस घटना के बाद पड़सी देश की सेना ने अपनी गलती भी स्वीकार की थी।

FIR has been lodged against Border Guard Bangladesh by BSF

बीजीबी ने अपने बयान में कहा था कि, भारतीय मछुआरे का पता लगाने की कोशिश में बीएसएफ के कुछ जवान बांग्लादेश की सीमा में घुस आए थे। बीजीबी के जवान ने देखा कि बीएसएफ के चार जवान वर्दी में है जबकि बाकि ने हाफ पैंट पहनी हुई थे, भारतीय जवानों के पास हथियार थे। बीजीबी ने बताया कि, उन्होंने बीएसएफ से कहा था कि वह अगल मछआरों को वापस ले जाना चाहते हैं तो उन्हें फ्लैग मीटिंग में औपचारिक रूप से वापस कर दिया जाएगा।

बीजीबी ने कहा उनके ऐसा करने पर भी बीएसएफ जवान नहीं रुके और जब हमने रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में बीजीबी ने भी गोली चलाई और इसी में एक बीएसएफ का जवान शहीद हो गया, जबकि एक घायल है। बता दें, गुरुवार को हुई इस घटना में 51 वर्षीय विजय भान सिंह शहीद हो गए और उनके साथी राजवीर यादव घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें : बेहद सख्‍त मिज़ाज हैं भारत के अगले मुख्‍य न्‍यायधीश!

मुर्शिदाबाद थाने में जर्ज हुई शिकायत
बीएसएफ ने अपने एक बयान में बताया कि, घटना मुर्शिदाबाद जिले में सुबह 9 बजे के आसपास हुई जब भारतीय मछुआरों से जुड़े एक मुद्दे को हल करने के लिए बीएसएफ ने बीजीबी सैनिकों से संपर्क किया। एफआईआर की पुष्टी मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने भी की है। उन्होंने कहा, हां हमें बीएसएफ की ओर से शिकायत मिली है, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। बीएसएफ ने भी अपने बयान में कहा कि, उन्होंने बीजीबी के खिलाफ मुर्शिदाबाद पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+