सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी पर धोखाधड़ी का केस, लता ने किया इंकार
चेन्नई। तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले अभिनेता रजनीकांत की पत्नी लता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए आज रजनीकांत की पत्नी लता ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि वो बेंगलुरू की किसी कंपनी के लिए कभी भी लोन गारंटर नहीं बनी थी।
गौरतलब है कि एड ब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड ने लता रजनीकांत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पति की फिल्म 'कोचादइंया' के निर्माता के 14.9 करोड़ रूपए के लोन के लिए गारंटर बनी थीं, लेकिन बाद में पैसे देने के वक्त वो अपनी बात से मुकर गयीं।
Read: रजनीकांत से जुड़ी हर खबर हमारे फिल्मीबीट पोर्टल पर
फिल्म के निर्माता ने केवल 8.70 करोड़ रूपए वापस किये, बकाये के लिए फर्जी दस्तावेज भी कंपनी और बैंक को दिखाये जिसके कारण उन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। इस मामले में लता समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications