UP News: कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस का पटरी से उतरने का मामला, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
UP News: साबरमती एक्सप्रेस की 20 बोगियों के पटरी से उतरने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कथित तोड़फोड़ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना शनिवार तड़के गोविंदपुरी स्टेशन के पास हुई। जब ट्रेन के इंजन ने पटरियों पर रखे एक वस्तु से टकरा गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पश्चिम के अपर पुलिस उपायुक्त विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी शनिवार को दर्ज की गई थी। इसके अनुसार अप और डाउन लाइनों के बीच 0.93 मीटर लंबा एक पुराना रेल का टुकड़ा मिला। जिसमें हाल की गर्मी के निशान थे। जिससे 20 बोगियों के पटरी से उतरने का कारण बना।

एफआईआर पनकी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य और रेलवे अधिनियम, 1989 के तहत रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर महेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने इस घटना की जांच के लिए पश्चिम के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि लोको पायलट एपी बुंदेला ने शनिवार को तड़के 2:27 बजे गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच अप लाइन पर पटरियों पर एक भारी वस्तु देखी। जिससे उन्होंने और सहायक लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाए। सभी प्रयासों के बावजूद इंजन के सामने के कैटल गार्ड ने उस वस्तु को टक्कर मार दी। जिससे सबरमती एक्सप्रेस की 20 बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रेन वाराणसी से गुजरात की ओर जा रही थी।
रेलवे ने प्राथमिकी में दावा किया है कि रेल का यह टुकड़ा जानबूझकर पटरियों पर रखा गया था। फोरेंसिक विशेषज्ञों और रेलवे की तकनीकी टीम ने प्राथमिकी में वर्णित रेल के टुकड़े को जब्त कर लिया है। यह जानकारी कानपुर पुलिस प्रमुख ने दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आईबी, रेलवे सुरक्षा बल और आतंकवाद निरोधक दस्ता इस पटरी से उतरने की घटना की जांच कर रहे हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में लिखा कि साबरमती एक्सप्रेस का इंजन पटरी पर रखी एक वस्तु से टकरा गया और कानपुर के पास 2:35 बजे पटरी से उतर गया। तेज टक्कर के निशान देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के सबूत संरक्षित हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई। अहमदाबाद की ओर यात्रा जारी रखने के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications