FIR दर्ज होने के बाद बोले नारायण राणे, मैं आम आदमी नहीं हूं, मैंने कुछ गलत नहीं कहा

नई दिल्ली, 24 अगस्त। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने जिस तरह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर बयान दिया था, उसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। यही नहीं नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है। लेकिन इस पूरे मामले में नारायण राणे ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। नारायण राणे ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं आम आदमी नहीं हूं। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। क्या यह अपराध नहीं है अगर किसी को 15 अगस्त के बारे में जानकारी नहीं है। मैंने यह कहा था मैंने थप्पड़ मार दिया होता, यही मेरे शब्द थे, यह कोई अपराध नहीं है।

Recommended Video

      Maharashtra में 'थप्पड़' पर बवाल, Narayan Rane ने कहा- 'मैंने कोई अपराध नहीं किया' | वनइंडिया हिंदी
      narayan rane

      नारायण राणे ने कहा था कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री जब भाषण दे रहे थे तो वह बीच में रुककर अपने सहयोगी से स्वतंत्रता दिवस के साल के बारे में पूछते हैं। अगर मैं वहां होता तो थप्पड़ मार देता। नारायण राणे के इस बयान के बाद काफी विवाद बढ़ गया था। शिवसेना ने नारायण राणे के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगवा दिए और उन्हें मुर्गी चोर तक कह डाला। बता दें कि नारायण राणे तकरीबन पांच दशक पहले मुर्गी बेचने का काम करते थे, इसी पर तंज कसते हुए शिवसेना ने उनके खिलाफ पोस्टर लगवाए हैं।

      नासिक के पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने कहा कि यह गंभीर मामला है, इसके लिए एक टीम रवाना कर दी गई है जोकि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वह जहां भी होंगे उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। कोर्ट का जो भी फैसला होगा हम उसका पालन करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शिव सेना के नासिक चीफ ने नारायण राणे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राणे के बयान से उन्हें दुख पहुंचा है। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नासिक साइबर पुलिस स्टेशन में नारायण राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+