बजरंग दल के ट्रेनिंग कैंप को राज्यपाल ने ठहराया सही, कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR
अयोध्या। बजरंग दल का कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के वीडियो के सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गयी है। ट्रेनिंग के दौरान एक व्यक्ति को मुस्लिम टोपी पहनायी गयी थी जिसको लेकर विवाद हुआ था।

फैजाबाद के पुलिस मुखिया मोहित गुप्ता ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 10 मई को गैरकानूनी गतिविधि के चलते बजरंग दल के कार्यालय के अधिकारी के खिलाफ सांप्रदायिक समरसत का बिगाड़ने का मामला दर्ज किया गया है। जो वीडियो बजरंग दल का सामने आया है उसमें रायफल चलाये जाने की भी ट्रेनिंग दी जा रही थी।
हाल ही में जो वीडियो सामने आया था उसमें कारसेवक ड्रिल करते देखे जा सकते हैं। जिस व्यक्ति को मुस्लिम टोपी पहनाये दिखाया गया है उसे एक आतंकी के रूप में दिखाया गया है। एआईएम के वरिष्ठ नेता खालिद अहमद ने पूछा है कि क्या सरकार ने इस तरह की ट्रेनिंग की इजाजत बजरंग दल को दी है। इस तरह के संगठन मुस्लिम धर्म के खिलाफ असुरक्षा की भावना को बढ़ा रहे है।
पढ़ें- पूर्व डीजीपी बजरंग दल में चला रहे ट्रेनिंग कैम्प
वहीं बजरंग दल के इस ट्रेनिंग कैंप की यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने बचाव किया है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के आर्म ट्रेनिंग पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अलीगढ़ के अपने दौरे के दौरान राम नाइक ने कहा कि सेल्फ डिफेंस में कुछ भी गलत नहीं है। अगर लोग खुद को सुरक्षित नहीं कर सकते हैं तो वह समाज को कैसे सुरक्षित करेंगे। हमें इस तरह की ट्रेनिंग करते रहना चाहिए। उन्होंने का कि इस ट्रेनिंग के पीछे की भावना को देखना चाहिए इसमें कोई आपत्ति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications