निपटा लें अपना काम, लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

बैंकों में 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक लगातार चार दिनों की छुट्टी रहेगी।

Recommended Video

    Bank will remain close for 4 days, finish your Banking Work । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अगर आपके बैंक का काम बाकी है तो जल्दी से अपना काम निपटा लें, क्योंकि अगर आप चूक गए तो आपको 4 दिनों का इंतजार करना होगा। दरअसल बैंकों में 4 दिनों की लंबी छुट्टी होने वाली है। ऐसे में अपना पेंडिंग काम तेजी से निपटा लें।

    चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

    चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

    बैंकों में 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक लगातार चार दिनों की छुट्टी रहेगी। 29 सितंबर को नवमी की छुट्टी है। 30 सितंबर को बैंक समेत तमाम सरकारी कार्यालय में दशहरा का अवकाश रहेगा। एक अक्टूबर को रविवार है तो बैंक वैसे ही बंद रहेंगे तो वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते बैंकों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।

    2 दिन और बैंक रहेंगे बंद

    2 दिन और बैंक रहेंगे बंद

    चार दिनों की छुट्टी के साथ-साथ 23 और 24 सितंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। दरअसल 23 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है, जिसके चलते बैंकों में छुट्टी होगी, जबकि 24 सितंबर को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आप अपना काम जल्दी निपटा लें, ताकि बाद में होने वाली परेशानी से बच सके।

    कैश की किल्लत

    कैश की किल्लत


    4 दिनों तक बैंक बंद रहने से एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है। त्योहार के मौसम में अगर आप कैश की किल्लत से बचना चाहते हैं तो अपने लिए पहले से ही कैश का इंतजाम कर लें। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि ऐसी समस्या नहीं होगी। एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन अक्सर देखा गया है कि लगातार बैंक बंद रहने से एटीएम खाली हो जाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+