Aadhaar Card: अब नहीं होगा 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आई स्कैन, ना ही लिए जाएंगे फिंगर प्रिंट

नई दिल्ली, जुलाई 27: 5 साल के कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पहले जहां 5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार बनवाने के लिए माता-पिता में से किसी एक को बच्चे की ओर से प्रमाणीकरण करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर और फिंगर स्कैन करना होता था, लेकिन अब फिंगर स्कैन की कोई जरूरत नहीं होगी।

Recommended Video

      Aadhaar Card: 5 साल से छोटे बच्‍चों का Aadhaar बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान । वनइंडिया हिंदी
      Aadhaar card

      भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जो आधार कार्ड जारी करती है, उसने कहा है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए उंगलियों के निशान (फिंगर प्रिंट) और आंखों के स्कैन की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही UIDAI ने बताया कि 5 साल से कम उम्र के बच्चे को नीले रंग का बाल आधार कार्ड मिल सकता है। हालांकि, प्राधिकरण ने यह भी जानकारी दी कि बच्चों के पांच साल के होने के बाद बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है।

      यूआईडीएआई ने ट्वीट करते हुए बताया कि आधार में 5 साल से कम उम्र के बच्चों का रजिस्ट्रेशन करते समय उंगलियों के निशान और आईरिस स्कैन को कैप्चर नहीं किया जाता है, केवल एक तस्वीर ली जाती है। एक बार जब बच्चा 5 साल का हो जाता है तो बायोमेट्रिक्स को अनिवार्य रूप से अपडेट करने की आवश्यकता होती है।

      यूआईडीएआई के अनुसार अगर बच्चा 5 साल से कम उम्र का है, तो माता-पिता में से किसी एक को बच्चे की ओर से सत्यापन करना होगा और नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर करके नाबालिग के नामांकन के लिए सहमति भी देनी होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+