विदेशों में बेची जा रही थीं वित्त मंत्रालय की सीक्रेट जानकारियां, संविदा कर्मचारी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वित्त मंत्रालय में चल रहे जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जिसमें एक कर्मचारी की गिरफ्तारी हुई।

Delhi Police

Spying in Ministry of Finance: वित्त मंत्रालय में एक बड़ी सेंधमारी हुई है, जहां उसके काफी सीक्रेट डेटा को विदेश भेजा गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अब इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। साथ ही मामले में एक कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया। आरोपी संविदा कर्मचारी के रूप में वित्त मंत्रालय में तैनात था और डेटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता था। फिलहाल उससे पूछताछ कर अन्य लोगों के बारे में जानकारियां निकलवाई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस मामले में जुड़े अहम सुराग हाथ लगे थे। जिसके बाद उसकी टीम ने छापेमारी कर मंत्रालय की संवेदनशील जानकारियां लीक करने वाले जासूसी नेटवर्क को भंडाफोड़ किया। इस मामले में आरोपी कर्मचारी सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को उसके पास से एक फोन बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल वो गोपनीय सूचनाएं भेजने के लिए करता था। फिलहाल उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कौन-कौन सी जानकारियां भेजीं?
दिल्ली पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही कि आरोपी ने अब तक कौन-कौन सी जानकारियां भेजी हैं। साथ ही इसको खरीदने वाले लोग कौन थे? सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय में तैनात अन्य कर्मचारियों की भी जांच की जा रही, ताकि ये पता चल सके कि किस-किस ने इस काम में उसका साथ दिया।

1 फरवरी को आएगा बजट
आपको बता दें कि बजट पेश होने से पहले हुई इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं 1 फरवरी को वित्त मंत्री वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी। बजट से जुड़ी जानकारियों को काफी सीक्रेट रखा जाता है। ऐसे में ये पता लगाने की कोशिश हो रही कि आरोपी ने क्या-क्या जानकारियां चुराई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+