वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के गिनाए फायदे, कहा छुपी हुई करेंसी बाहर आई

वित्त मंत्री ने कहा कि डिमोनेटाइजेशन से ईमानदार लोगों का फायदा हुआ है। इससे लेस कैश की तरफ देश ने आगे कदम बढ़ाया है।

भुवनेश्वर। वित्त मंत्री ने कहा है कि नोटबंदी के बाद छुपी हुई करेंसी का बाहर आना बड़ी बात है। देश में ईमानदार लोगों को इससे फायदा हुआ है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के फायदे गिनाए हैं।

arun jaitley

नोटबंदी से लेस कैश की तरफ बढ़े

वित्त मंत्री ने पीएम मोदी के विजन को दोहराते हुए कहा कि नोटबंदी से देश ने लेसकैश की तरफ आगे कदम बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिमोनेटाइजेशन के बाद अब कैश-लेस सोसायटी बनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को मन की बात में, डिमोनेटाइजेशन से लेस-कैश और उसके बाद कैश-लेस सोसायटी बनाने का विजन दिया था।

ईमानदार लोगों को होगा फायदा

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि नोटबंदी से देश के ईमानदार लोगों को फायदा हुआ है। देश में जो छुपी हुई करेंसी थी, वह बाहर आई है।

विरोधियों और मीडिया पर बोला हमला

वित्त मंत्री ने सेमिनार में बोलते विरोधी नेताओं और मीडिया पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, 'नेता और मीडिया वाले नहीं बदले, इसके अलावा देश में सब बदल गया।'

बिना किसी हंगामे के देशभर में लागू की जा रही नोटबंदी

वित्त मंत्री ने कहा कि बिना किसी अशांति या उपद्रव के देशभर में नोटबंदी लागू की जा रही है।

जीएसटी पर वित्त मंत्री ने कहा

जीएसटी पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इससे आर्थिक समानता आएगी और सामान सस्ता होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+