पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

पुडुचेरी: वित्तमंत्री सीतारमण ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, बोलीं- एसी कमरे में नहीं जनता की सलाह

पुडुचेरी। पुडुचेरी में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। तीन केंद्रीय मंत्रियों- निर्मला सीतारमण, अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह ने स्थानीय नेताओं के साथ शुक्रवार को पुडुचेरी में भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र जारी करने के बाद भाजपा नेता और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी पार्टी का घोषणापत्र 'न्याय' की बात करता है। हमने एसी कमरे में बैठकर ये घोषणा पत्र नहीं बनाया है बल्कि आम लोगों से सुझाव लेने के बाद इसे तैयार किया है। हमारी पार्टी अपने वादे पूरे करने के लिए जानी जाती है। पुडुचेरी के लोगों से भी हम जो वादे कर रहे हैं, उनको पूरा करेंगे।

Recommended Video

    Puducherry Election 2021: Nirmala Sitharaman ने जारी किया BJP का Manifesto | वनइंडिया हिंदी
    Finance Minister Nirmala Sitharaman release BJP manifesto for upcoming Puducherry assembly elections 2021

    भाजपा ने पुडुचेरी के लिए जारी घोषणा पत्र में जो अहम वादे किए हैं। उनमें- 2.5 लाख नए रोजगार देने, मछुआरों को हर साल 6,000 रुपए, छात्राओं के लिए मुफ्त स्कूटी, जल सुरक्षा योजना, मवेशी विकास केंद्र स्थापित करने जैसे वादे शामिल हैं।

    पुडुचेरी में छह अप्रैल को चुनाव

    इस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ये राज्य हैं- केरल, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी। पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है। यहां विधानसभा में कुल 33 सीटें हैं। जिसमें तीस सीटों पर चुनाव हो रहा है जबकि तीन सीटों पर सदस्य मनोनीत होते हैं। पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को एक चरण में चुनाव होगा। पुडुचेरी समेत सभी पांच राज्यों के चुनाव नतीजे दो मई को आएंगे।

    कांग्रेस और भाजपा गठबंधन में मुख्य मुकाबला

    2016 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। इसी साल फरवरी में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई थी और वी नारायणसामी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस चुनाव को कांग्रेस डीएमके और लेफ्ट की पार्टियों के साथ गठबंधन कर लड़ रही है। वहीं भाजपा ने एआईएडीएमके, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और कुछ छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+