आज चौथी बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
पटना। आज शाम पांच बजे नीतीश कुमार चौथी बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए 16 मार्च तक का समय दिया है। आपको बता दें कि आठ फरवरी को नीतीश कुमार अपने समर्थक 130 विधायकों के साथ राजभवन मार्च कर राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को 20 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। मगर शुक्रवार को वांछित संख्या बल न जुट पाने के कारण मांझी ने सदन में जाने से पहले ही राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया जिसके बाद नीतीश कुमार के सीएम पद का रास्ता साफ हो गया।
चौथी बार बिहार के सीएम बनेंगे नीतीश कुमार
इससे पहले शुक्रवार को नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बिहार की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि उन्होंने भावना में बहकर इस्तीफा दिया था। मांझी के इस्तीफे के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, "मैंने भावना में बहकर त्यागपत्र दिया था और मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। इस गलती के लिए बिहार के लोगों से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का विश्वास भी देता हूं।"
जनता से मांगी माफी कहा दोबारा ऐसा नहीं करूंगा
नीतीश ने कहा, "अगर मुझे मौका मिला तो अपने सुशासन एजेंडे के अनुरूप काम करूंगा। मैं उसी तरह राज्य की सेवा करूंगा, जिस तरह पहले साढ़े आठ साल तक किया।"













Click it and Unblock the Notifications