कभी चूकता नहीं था इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी एजाज का निशाना

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) शनिवार को दिल्‍ली पुलिस के जिस आतंकी एजाज शेख को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है, बताते हैं कि उसका निशाना हमेशा सटीक रहता था। वह इतना खतरनाक था आतंकी था कि खुद दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर को इस स्‍पेशल ऑपरेशन में निर्देश देने पड़े थे।

IM-terrorist-arrested-in-Saharanpur

इंडियन मुजाहिदिन से जुड़े आतंकी एजाज शेख को दिल्ली पुलिस की एक खास टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया। एजाज सहारनपुर की एक घनी आबादी में छिपा हुआ था। उसे अचूक निशानची माना जाता है। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने भागने की कोशिश भी की।

वह नाकामयाब रहा। उस पर अनेक आतंकी मामलों में लिफ्त होने का आरोप है। जामा मस्जिद में कुछ साल पहले हुए आतंकी हमले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इजाज के सहारनपुर में छिपे होने की खबरें मिल रही थीं। इसी आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई थी ताकि उसे पकड़ा जा सके।

पुलिस दावा कर रही है कि इजाज की गिरफ्तारी से बहुत से गंभीर आतंकी मामलों की गुत्थियां सुलझ जाएंगी। उसे अचूक निशानची माना जाता है। इजाज पुणे का रहने वाला है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+