Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल का हुआ तलाक, टूटा 21 साल पुराना रिश्ता

मुंबई। बॉलीवुड का एक खूबसूरत कपल पूरे 21 साल बाद अब अधिकारिक रूप से अलग हो गया है, जी हां, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के डैशिंग स्टार अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया की, जिनका कि अधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है और इसके साथ ही दोनों की 21 साल की शादी का अंत भी हो गया, वैसे दोनों काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे, दोनों ने आपसी सहमति से मंगलवार को फैमिली कोर्ट से तलाक ले लिया है,बता दें कि इन दिनों अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रएला के साथ रह रहे हैं।

मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल का हुआ तलाक

मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल का हुआ तलाक

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक प्रिंसिपल जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया है, इस कपल को शादी से दो बेटियां माहिका और मायरा हैं, जो कि दोनों के तलाक के बाद अब अपनी मां यानी कि मेहर जेसिका के साथ रहेंगी। मालूम हो कि काफी समय से अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रएला साथ हैं और दोनो को लेकर शादी की चर्चाएं भी तेज हैं, गैब्रएला ने हाल ही में अर्जुन के बेटे को जन्म दिया है, जिसके साथ अक्सर अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

21 साल बाद टूटा अर्जुन रामपाल का घर

21 साल बाद टूटा अर्जुन रामपाल का घर

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी, 28 मई 2018 को दोनों ने शादी के 20 साल बाद अलग होने का फैसला लिया था और अप्रैल 2019 में तलाक की अर्जी दी थी, जो कि अब मंजूर हुई है, तलाक की वजह गैब्रएला को ही बताया जा रहा है, हालांकि अर्जुन और मेहर दोनों में से किसी ने इस मसले पर कोई भी बयान नहीं दिया है।

'आगे भी हम एक दूसरे को सपोर्ट करते रहेंगे'

लेकिन अर्जुन और मेहर ने अलगाव की घोषणा के वक्त एक संयुक्त स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 20 साल की खूबसूरत जर्नी के बाद और अच्छी यादों के बाद अब अलग-अलग रास्ते तय करने का निर्णय लिया है, हम दोनों हमेशा साथ में अच्छे रहे हैं और आगे भी हम एक दूसरे को सपोर्ट करते रहेंगे।

 गैब्रएला ने दिया अर्जुन के बेटे को जन्म

गैब्रएला ने दिया अर्जुन के बेटे को जन्म

मालूम हो कि अर्जुन और गैब्रएला की पहली मुलाकात 2009 में आईपीएल की ऑफ्टर पार्टी में हुई थी, कुछ सालों बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, शायद यही नजदीकियां अर्जुन और मेहर दोनों की दूरियों का कारण बनीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+