अन्ना के अनशन से पीछे हटने पर डायरेक्टर हंसल मेहता ने कसा तंज, बोले-समर्थन देना मेरी गलती
नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हंसल मेहता(hansalmehta) अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। हंसल मेहता ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) द्वारा केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन के फैसले को टालने पर प्रतिक्रिया दी है। हंसल मेहता ने अन्ना हजारे के आंदोलन को अपना समर्थन देने को लेकर कहा है कि यह उनकी गलती थी। इसके साथ ही उन्होंने कंगना रनौत(kangana ranaut) पर भी निशाना साधा है।

अनशन' से पीछे हटने से दुखी हुए हंसल मेहता
डायरेक्टर हंसल मेहता ने शनिवार को ट्वीट में लिखा कि, मैंने विश्वास के साथ अन्ना हजारे को सपोर्ट किया था, जैसे अरविंद को किया था। मुझे इस बात का दुख या पछतावा नहीं है। हम सभी गलतियां करते हैं.... मैंने भी 'सिमरन' बनाई थी। सल मेहता ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद अन्ना हजारों की ओर से आमरण अनशन को वापस लिए जाने की खबर को लेकर भी एक अन्य ट्वीट में रिएक्शन दिया है। हंसल मेहता ने उस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लाफिंग इमोजी पोस्ट किए हैं।
Recommended Video

अन्ना ने वापस लिया अनशन
बता दें कि, अन्ना हजारे ने घोषणा की थी कि वह केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को महाराष्ट्र में अपने गांव रालेगन सिद्धि में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। हालांकि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात के बाद अन्ना हजारे ने अपने अनशन को टालने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद लोग लगातार अन्ना हजारे को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कंगना को भी लिया निशाने पर
अपने ट्वीट में हंसल मेहता ने अप्रत्यक्ष तौर पर एक्ट्रेस कंगन रनौत को भी निशाने पर लिया है। दरअसल हंसल मेहता की इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में थीं। बता दें कि, कंगना रनौत लगातर बीजेपी के सपोर्ट में किसानों और अन्य पार्टी के नेताओं पर ट्वीटर के जरिए निशाना साधती रहती हैं। कंगना रनौत को लेकर फिल्म 'सिमरन' (2017) डायरेक्ट कर चुके हंसल मेहता की मानें तो एक्ट्रेस के साथ काम करने का उनका अनुभव दर्दनाक रहा था। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें कायर और रीढ़ से कमजोर करार दिया था।

कंगना के लिए कही थी ये बात
एक इंटरव्यू में हंसल मेहता ने कहा था, 'मुझे कई बार लगता है कि मैंने उसे नहीं बनाया। वह मेरी जरूरत नहीं थी। वह मेरे करियर में एक गैर-जरूरी चीज थी। मैं उससे दुखी हूं। मैं इससे कहीं अच्छी मूवी बना सकता था। उसमें एक अच्छी फिल्म होने की क्षमता थी। मैं उसे लेकर दुखी हूं और यह कठिन समय है। फिल्म के रिलीज होने के बाद मुझे थेरेपी लेनी पड़ी थी और उससे मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा था।'












Click it and Unblock the Notifications