CAA को लेकर गुलजार ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- 'मैं मित्रों कहने वाला था, फिर रुक गया'
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं, इस बीच जानेमाने गीतकार और फिल्म निर्माता गुलजार ने इस कानून को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। गुलजार अपने शब्दों की जादूगरी के लिए जाने जाते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान गुलजार ने मोदी सरकार पर अपने ही अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को मित्रों कहकर संबोधित करने वाला था, लेकिन फिर रुक गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों से डर लगता है, कोई नहीं जानता है कि वो कौन सा कानून लाएंगे।
Recommended Video

मोदी सरकार पर कसा तंज
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने संबोधन में लोगों को मित्रों कहकर संबोधित करते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस शब्द के जरिए मोदी सरकार पर तंज कसा। गुलजार ने दिल्ली के अपने मित्र यशवंत व्यास का जिक्र करते हुए कहा कि वह मुझसे मिलने आए थे, मैं डर गया था। इन दिनों दिल्लीवालों से हर कोई काफी डरा हुआ है, उन्हें पता नहीं ये लोग कौन सा नया कानून लेकर आ जाएं। गुलजार ने कहा कि इन दिनों जो आवाज सबसे साफ है वह लेखकों की है जो सच बोलती है। बता दें कि नागरिकता कानून को लेकर अलग-अलग बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी राय रखी है। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने इस कानून के विरोध में हुई हिंसा का विरोध किया।

अक्षय ने किया था हिंसा का विरोध
अपनी फिल्म गुड न्यूज की रीलीज के बाद मीडिया से बात करते हुए अक्षय ने कहा कि नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे हिंसा पसंद नहीं है, आप चाहे जिस तरह भी हों, हिंसा मत करिए, आपस में बात करिए, पूरी सकारात्मकता के साथ कहिए, लेकिन संपत्ति को नष्ट नहीं कीजिए। हिंसा का रास्ता किसी को भी नहीं अपनाना चाहिए, एक दूसरे से बात कीजिए।

अनुराग कश्यप ने बोला था हमला
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वामदलों के भारत बंद का यूपी में समाजवादी पार्टी और कई मुस्लिम संगठनों ने समर्थन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी गई थी। डीजीपी ओपी सिंह ने इस बाबत कहा था कि पूरे प्रदेश में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के मद्देनजर किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। यूपी डीजीपी के इस ट्वीट पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। यूपी डीजीपी के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने लिखा, 'दोबारा इमरजेंसी आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications