पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी मैदान में उतरे वो फिल्मी सितारे, जिन्हें मिली करारी हार
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी मैदान में उतरे वो फिल्मी सितारे, जिन्हें मिली करारी हार
नई दिल्ली, 03 मई: पश्चिम बंगाल असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार (02 मई) को आए। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने 200 से ज्यादा सीटें लाकर एक तरफा जीत हासिल की तो वहीं बीजेपी यहां 75 सीटों पर ही रह गई। असम में बीजेपी गठबंधन जीत गई है। तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन सत्ता में आ रही है। पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन सरकार बनाएगी। केरल में लेफ्ट गठबंधन ने बाजी मार ली है। पांच राज्यों में हुए इस विधानसभा चुनाव 2021 में कई फिल्मी सितारें भी चुनावी मैदान में थे। कमल हासन, खुशबू सुंदर, पायल सरकार और लॉकेट चटर्जी सहित कई फिल्मी सितारों की किस्मत का फैसला 2 मई को हुआ। तो आइए जानें इस विधानसभा चुनाव में कौन-कौन से फिल्मी सितारे हार गए हैं?
Recommended Video

बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी (पश्चिम बंगाल)
पश्चिम बंगाल में जिन भाजपा के जिन बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है, उसमें सांसद लॉकेट चटर्जी भी शामिल हैं। लॉकेट चटर्जी टीएमसी के असित मजूमदार से लगभग 18 हजार वोटों से हार गई हैं। राजनीति में आने से पहले लॉकेट चटर्जी बंगाली फिल्मों और कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। वो एक प्रोफेनल अभिनेत्री थीं।

बीजेपी नेता खुशबू सुंदर (तमिलनाडु)
भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर तमिलनाडु की Thousand Lights विधानसभा सीट से चुनाव से लड़ रही थीं। इस सीट से डीएके प्रत्याशी EZHILAN N ने खुशबू सुंदर को 32 वोटों से हराया है।

कमल हासन (तमिलनाडु)
मक्कलि नीधि मय्यम पार्टी के प्रमुख और सुपर स्टार कमल हासन ने तमिलनाडु की कोयम्बटूर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ा था। कमल हासन को इस सीट पर भाजपा नेता वनाति श्रीनिवासन ने हराया है। कमल हासन पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। कमल हासन को 51481 वोट मिले हैं। जबकि वनाति श्रीनिवासन को 53209 वोट मिले हैं।

सुरेश गोपी (केरल)
भाजपा-एनडीए के नेता और नेशनल अवॉर्ड विनिंग अभिनेता सुरेश गोपी केरल की त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि 40457 वोट पाकर भी वह चुनाव हार गए हैं। पी बालचंद्रन यहां से 44263 वोटों के साथ जीते हैं। सुरेश गोपी को 2019 के लोकसभा चुनावों में भी असफलता मिली थी। सुरेश गोपी को मलयालम फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए जाना जाता है।

सायंतिका बैनर्जी (पश्चिम बंगाल)
टीएमसी नेता और एक्ट्रेस सायंतिका बैनर्जी पश्चिम बंगाल चुनाव में बांकुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि सायंतिका बैनर्जी 93998 वोट पाकर भी हार गई हैं। इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी निलदरी सेखर दाना 95466 वोटो पाकर जीते हैं। सायंतिका बैनर्जी बंगाली सिनेमा में एक लोकप्रिय चेहरा हैं। चुनाव के पहले वो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

यश दासगुप्ता (पश्चिम बंगाल)
अभिनेता और मॉडल यश दासगुप्ता पश्चिम बंगाल की चंडिताला विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे। यश दासगुप्ता 61771 वोट पाकर भी चुनाव हार गए हैं। चंडिताला सीट से टीएमसी उम्मीदवार स्वाति खंडोकार 103118 पाकर जीत गई हैं। 35 वर्षीय अभिनेता यश दासगुप्ता 2016 में आई फिल्म गैंगस्टर में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले एक टेलीविजन अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

सायनी घोष (पश्चिम बंगाल)
अभिनेत्री और टीएमसी नेता सायनी घोष पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण सीट से चुनाव लड़ी थीं। इस सीट से सियानी घोष 83394 वोट पाकर भी हार गई हैं। आसनसोल दक्षिण सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल 87881 वोट पाकर जीते हैं।

पायल सरकार (पश्चिम बंगाल)
भारतीय जनता पार्टी की नेता और एक्ट्रेस पायल सरकार पश्चिम बंगाल की बेहला पूर्व विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थीं। लेकिन पायल सरकार हार गई हैं। बेहला पूर्व विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की रत्ना चटर्जी जीत गई हैं। पायल सरकार को 73540 वोट मिले हैं और रत्ना चटर्जी को 110968 वोट मिले हैं।

रूद्रनील घोष (पश्चिम बंगाल)
अभिनेता और नेता रुद्रानिल घोष बंगाल चुनाव से पहले हाल ही में टीएमसी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। रुद्रानिल घोष भवानीपुर सीट से चुनावी मैदान में थे लेकिन ये चुनाव हार गए हैं। भवानीपुर सीट से टीएमसी के शोभनदेव चट्टोपाध्याय जीते हैं। ट्टोपाध्याय को 73505 वोट मिले तो वहीं रूद्रनील घोष को 44786 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications