फिल्म 'धाकड़' में कितना खतरनाक है दिव्या दत्ता का किरदार, जारी हुआ फर्स्ट लुक
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। 1 अक्टूबर 2021 को फिल्म थिएटरर में रिलीज होने जा रही है। इधर, सोशल मीडिया में फिल्म के मुख्य किरदारों को इंट्रोड्यूस करवाने का क्रम जारी है। अब फ़िल्म से दिव्या दत्ता के किरदार रोहिणी की पहली झलक साझा की गयी है। पोस्टर पर दिव्या का अंदाज देखकर उनके किरदार के बारे में अदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

दिव्या फिल्म में विलेन के रोल में हैं। पोस्टर में दिव्या साड़ी के साथ हाथों में कड़े और आलता लगाए दिख रही हैं। उनका लुक काफी खतरनाक नजर आ रहा है। दिव्या दत्ता के माथे पर बिंदी और काफी डार्क लुक देखा जा सकते हैं। दिव्या दत्ता ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ये बेहद ही खतरनाक है और आपको अंदाजा भी नहीं है कि ये और कितनी खतरनाक हो सकती है। मैं फिल्म धाकड़ से अपना एक नया किरदार पेश कर रही हूं, जिसका नाम है रोहिनी। धाकड़ 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।
दिव्या दत्ता के इस लुक को काफ़ी पसंद किया जा रहा है और उन्हें इसके लिए ज़बरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इससे पहले मंगलवार को अर्जुन रामपाल के किरदार रूद्रवीर का पोस्टर शेयर किया गया था। अर्जुन धाकड़ में विलेन के रोल में हैं। उनका किरदार मर्सिनरी जैसा है। आपको बता दें कि धाकड़ एक स्पाई-एक्शन फिल्म है, जिसमें कंगना स्पाई एजेंट अग्नि के किरदार में हैं। कंगना ने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए जमकर मेहनत की है। उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियोज़ शेयर किये थे, जिनमें कंगना बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग करती दिख रही हैं।
इस फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखायी देंगी और वो धाकड़ को हिंदी सिनेमा की पहली नायिका-प्रधान एक्शन फिल्म के तौर पर प्रचारित भी कर रही हैं। धाकड़ का निर्देशन रजनीश राजी घई कर रहे हैं, जो उनका निर्देशकीय डेब्यू है।












Click it and Unblock the Notifications