फिल्म अभिनेत्री वाणी कपूर का सनकी फैन से पड़ा पाला, पहुंची पुलिस स्टेशन
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री वाणी कपूर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछा किए जाने का मामला सामने आया है। वाणी कपूर इस पीछा करने वाले व्यक्ति से इस कदर डर गईं कि वह इससे पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गईं। जानकारी के अनुसार पुलिस से शिकायत के बाद आखिरकार वाणी सुरक्षित अपने घर पहुंच गईं। दरअसल जिस वक्त वाणी अपनी कार से घर जा रही थीं तभी उनके एक फैन ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया, जब वाणी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा कि वह कार की रफ्तार को बढ़ा दे, लेकिन बावजूद इसके इस सनकी फैन ने वाणी का पीछा करना नहीं छोड़ा।

हालांकि कुछ देर तक वाणी इस सनकी फैन से पीछा छुड़ाने में सफल रहीं लेकिन बाद में वह उनकी कार के काफी करीब तक पहुंच गया। यह सनकी फैन वाणी से मिलकर बात करना चाहता था। वाणी की कार जब वर्सोवा पहुंची तो वह काफी र गई थीं, उन्हें डर था कि कहीं यह सनकी फैन उनके घर तक नहीं पहुंच जाए। जिसकी वजह से वाणी वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंची और इस सनकी फैन के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
जानकारी के अनुसार इस सनकी फैन का नाम समीर खान है, हालांकि उसके बारे में अभी तक विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह आखिर क्यों वाणी का पीछा कर रहा था। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस सनकी फैन के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications