फिल्म अभिनेता और डांस ट्रेनर वीरू कृष्णन का निधन, प्रियंका चोपड़ा जाहिर किया दुख
नई दिल्ली एक्टर और डांस ट्रेनर वीरू कृष्णन का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वीरू कृष्ण फिल्म राजा हिंदुस्तानी, अकेले हम अकेले तुम, इश्क जैसी फिल्मों को लेकर काफी लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने कई बॉलीवुड की हस्तियों को कथक सिखाया था, जिसमे प्रियंगा चोपड़ा, कैटरीना कैफ भी शामिल हैं। वीरू के निधन पर प्रियंका चोपडा़ ने ट्विटर पर ट्वीट करके उनके प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हुए शोक प्रकट किया। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि आपने मुझे डांस सिखाया जब मेरे पैर सिर्फ दो फुट के थे। डांस के प्रति आपका धैर्य और जुनून जबरदस्त था, हमने आप से ना सिर्फ कथक बल्कि बहुत कुछ सीखा है। हम आपको हमेशा याद करेंगे गुरुजी।

वीरू के निधन पर अथिया शेट्टी ने भी दुख जाहिर करते हुए लिखा कि इस खबर को सुनकर मैं काफी दुखी और चकित हूं। हमे सिखाने के लिए शुक्रिया गुरुजी, आपकी आत्मा को शांति मिले। कड़ी मेहनत, अनुशासन और कथक के लिए आपका सच्चा प्यार हर कोई जानता है। इसके अलावा लारा दत्ता ने भी वीरू के निधन पर दुख जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि यह वाकई में काफी दुखी करने वाली खबर है। गुरुजी के परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं और ईश्वर उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। वह कथक को लेकर काफी जुनूनी थे और एक जबरदस्त शिक्षक थे।
टीवी कलाकार करनवीर बोहरा ने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि उन्हें हमेशा याद किया जाए, वह एक लिजेंड थे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए टोरंटो रवाना हो गई हैं। उनके अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। यह फिल्म फेस्टिवल 13 सितंबर को होगा।












Click it and Unblock the Notifications