VIDEO: ट्रेन में लगा धक्का तो चल गए लाठी-डंडे, महिलाओं और बच्चों तक से मारपीट
महिला ने अपनी जान-पहचान के 15-20 गुंडों को ट्रेन में बुला लिया। कुछ ही देर बाद ट्रेन में 15 से 20 गुंडे लाठी और डंडों के साथ दाखिल हुए और आव देखा न ताव।
सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक मामूली सी बात पर गुंडों ने चलती ट्रेन में अपना आतंक दिखाया। यात्रियों में अपना दबदबा बना रहे इन बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मारपीट का वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे कि गुंडाराज डंके की चोट पर चल रहा है। सोलापुर-पुणे पैसेंजर ट्रेन में महिलाओं के साथ बदसूलकी और मारपीट का वीडियो सामने आया है।

देखिए VIDEO...
ये घटना सोलापुर के कुर्डुवाडी पारेवाडी स्टेशन के दरम्यान घटी। 15 से 20 गुंडों ने डंडों और लाठियों से महिलाओं के साथ बुरी तरह मारपीट की। पुणे-सोलापुर पैसेंजर ट्रेन में महिला यात्रियों को पीटते हुए ये वीडियो वायरल किया जिसपर पुलिस तुरंत सतर्क हुई और 10 दोषियों को इस मामले में तत्काल गिरफ्तार किया गया। वजह बस बहुत मामूली थी जिसे गुंडे ने अपने दहशत जमाने के लिए बढ़ा दिया।
पुणे-सोलापुर पैसेंजर जब कुर्डुवाडी स्टेशन के पास थी तभी प्रेमा भोसले नाम की महिला का दूसरी महिला को धक्का लगा। एक-दूसरे को धक्का लगने के बाद दोनों के बीच काफी वाद-विवाद हुआ। ये वाद-विवाद यहां तक ही नहीं थमा, महिला ने अपनी जान-पहचान के 15-20 गुंडों को ट्रेन में बुला लिया। कुछ ही देर बाद ट्रेन में 15 से 20 गुंडे लाठी और डंडों के साथ दाखिल हुए और आव देखा न ताव महिलाओं पर डंडों के साथ बरस पड़े। ट्रेन के अंदर घुसते वक्त ट्रेन का दरवाजा बंद कर दिया ताकि कोई मदद के लिए अंदर न आ सके और भोसले परिवार पर डंडों के साथ गुंडे टूट पड़े। प्रेमा भोसले सहित उनके परिवार के छोटे बच्चों को भी बहुत मारा गया।












Click it and Unblock the Notifications