जंगल में तेंदुए से भिड़ा विशालकाय अजगर, भयानक लड़ाई के बाद कौन जिंदा बचा? देखिए Video

वीडियो में एक तेंदुए और अजगर के बीच भयानक लड़ाई हो रही है। जानिए, तेंदुए और अजगर की इस लड़ाई में कौन जीता...?

नई दिल्ली। अक्सर आपने सांप और नेवले की लड़ाई के बारे सुना होगा। कहा जाता है कि सांप और नेवले में इस कदर दुश्मनी होती है कि दोनों जहां एक दूसरे को देख लें, वहीं आपस में भिड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की लड़ाई के वीडियो सामने आते रहते हैं, जो काफी वायरल होते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी विशालकाय अजगर और तेंदुए की लड़ाई के बारे में सुना है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेंदुए और अजगर के बीच भयानक लड़ाई हो रही है। आइए जानते हैं कि तेंदुए और अजगर की इस लड़ाई में कौन जीता?

Recommended Video

    Leopard और Python के बीच हुई खतरनाक लड़ाई, देखिए अखिर में किसकी जीत हुई | वनइंडिया हिंदी
    हमले की आहट महसूस होते ही अजगर ने किया पलटवार

    हमले की आहट महसूस होते ही अजगर ने किया पलटवार

    इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसंता नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि घने जंगल के बीच एक अजगर बैठा हुआ है, जिसे देखकर एक तेंदुआ उसका शिकार करने के मकसद से उसके ऊपर हमला करता है। हमले की आहट महसूस होते ही अजगर तुरंत पलटवार करते हुए तेंदुए को ही अपने काबू में ले लेता है। हालांकि तेंदुआ भी अजगर के हमले से तुरंत संभल जाता है और उसके चंगुल से छूटकर वापस उसपर पूरी ताकत के साथ हमला करता है। इसके बाद तेंदुआ अजगर को मार देता है और वहां से चला जाता है।

    तेंदुए का शिकार बनकर खत्म हुआ अजगर

    तेंदुए का शिकार बनकर खत्म हुआ अजगर

    आईएफएस अधिकारी सुसंता नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'तेंदुआ और अजगर एक दूसरे पर झपट रहे हैं। जैसे ही अजगर उसे अपने कब्जे में लेता है, तेंदुआ फुर्ती दिखाते हुए अजगर के चंगुल से बच जाता है। इसके बाद तेंदुआ अजगर पर हमला करता है और उसे मार देता है। बहुत ही दुर्लभ है ये। एक अजगर, तेंदुए का शिकार बनकर खत्म हो जाता है।' इस वीडियो का काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।

    देखिए वीडियो:-

    घात लगाकर हमला करता है तेंदुआ

    आपको बता दें कि तेंदुआ एक बेहद चालाक और ताकतवर जानवर होता है, जो घात लगाकर अपने शिकार पर हमला करता है। पिछले दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक तेंदुआ अपने से तीन गुना ज्यादा वजन के शिकार को अपने जबड़े में फंसाकर पेड़ के ऊपर चढ़ जाता है। वीडियो में नजर आ रहा था कि जिस हिरण का उसने शिकार किया था, वो तेंदुए से काफी भारी था। इसके बावजूद तेंदुआ उसे पेड़ पर लेकर आसानी से चढ़ता हुआ नजर आ रहा था। इसके बाद पेड़ के तनों के बीच में बैठकर तेंदुआ अपने शिकार को खाना शुरू करता है।

    तीन गुना ज्यादा वजनी शिकार को लेकर उठा लेता है तेंदुआ

    तीन गुना ज्यादा वजनी शिकार को लेकर उठा लेता है तेंदुआ

    अपने शिकार को जबड़े में फंसाकर पेड़ पर चढ़ते इस तेंदुए का वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। वीडियो के कैप्शन में प्रवीण कासवान ने लिखा है, 'अविश्वसनीय चढ़ाई। क्या आप जानते हैं कि एक तेंदुआ अपने से तीन गुना ज्यादा वजन के जानवर का शिकार कर सकता है और उसे लेकर एक सीधे पेड़ पर चढ़ सकता है। इनके इलाकों में आप अक्सर पेड़ों पर चढ़े हुए तेंदुओं को भी देख सकते हैं। बेहद नजदीक से बनाया गया ये वीडियो एक दोस्त ने मुझे भेजा है।'

    अक्सर सामने आते रहते हैं ऐसे वीडियो

    गौरतलब है कि प्रवीण कासवान भारतीय वन सेवा में अधिकारी हैं और अक्सर जंगली जानवरों से जुड़े इस तरह के वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर जानवरों के इस तरह के वीडियो काफी वायरल होते हैं। देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आए हैं, जिनमें जंगली जानवर रिहाइशी इलाकों में घूमते हुए नजर आए। पिछले दिनों देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के बेहद पॉश इलाके सेक्टर 18 में एक नील गाय मॉल के पास घूमती हुई नजर आई, जिसे किसी ने कैमरे में कैद कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+