बेंगलुरु में देर रात तक FIFA World Cup मैच देख सकेंगे फैंस, DK शिवकुमार ने होटल-रेस्टोरेंट्स को दी बड़ी राहत

FIFA World Cup 2026: देश में इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ा हुआ है। फुटबॉल प्रेमी देर रात तक मैच देखते हैं। ऐसे में कर्नाटक सरकार ने फुटबाल प्रेमियों को बड़ी राहत दी है।

CM डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि बेंगलुरु में फीफा विश्व कप के अहम मुकाबलों के दौरान होटल और रेस्तरां देर रात तक खुले रह सकेंगे। ताकि खेल प्रेमी बिना किसी परेशानी के मैचों का आनंद ले सकें।

fifa-world-cup-2026-cm-dk-shivakumar

मुख्यमंत्री ने कहा कि फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला एक ऐसा जुनून है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में सरकार भी चाहती है कि बेंगलुरु के फुटबॉल प्रेमी इसका पूरा आनंद उठा सकें।

NRAI के अनुरोध पर CM ने लिया फैसला

DK शिवकुमार ने बताया कि नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की ओर से अनुरोध मिलने के बाद सरकार ने यह विशेष अनुमति देने का फैसला किया है। इसके तहत 14, 15 और 19 जुलाई को बेंगलुरु के होटल और रेस्तरां रात 1 बजे के बजाय सुबह 3:30 बजे तक अपनी सर्विसेज दे सकेंगे।

Ramalinga Reddy इस्तीफे के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटे CM शिवकुमार, बोले- वो मेरे करीबी दोस्त, सब ठीक कर देंगे
Ramalinga Reddy इस्तीफे के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटे CM शिवकुमार, बोले- वो मेरे करीबी दोस्त, सब ठीक कर देंगे

यह फैसला खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो देर रात होने वाले फीफा वर्ल्ड कप मैचों की लाइव स्क्रीनिंग देखने के लिए रेस्तरां, कैफे और स्पोर्ट्स बार पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि खेल प्रेमियों को विश्व कप का रोमांच देखने में किसी तरह की असुविधा न हो।

फुटबॉल फैंस से CM की खास अपील, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की लें जिम्मेदारी

CM शिवकुमार ने सभी फुटबॉल प्रेमियों को छुट देते हुए स्पष्ट किया है कि छूट देने का मतलब नियमों में ढील नहीं है। उन्होंने बेंग्लुरू के फैंस से अपील की है कि वे मैचों का आनंद पूरी जिम्मेदारी के साथ लें। उन्होंने कहा कि खेल का असली आनंद तभी है, जब लोग नियमों का पालन करें, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। मैच देखने के उत्साह में कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे दूसरों को परेशानी हो।

फिलहाल, कर्नाटक सरकार के इस फैसले का फुटबॉल प्रेमियों में खास रोमांच जाग गया है। फीफा वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच अब बेंगलुरु के खेल प्रेमी देर रात तक अपने पसंदीदा मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंग।

TN Politics: 'अन्नामलाई माया-मृग हैं!' सनातन पर सवाल उठाने वाले DK नेता अब क्यों लिया रामायण का सहारा?
TN Politics: 'अन्नामलाई माया-मृग हैं!' सनातन पर सवाल उठाने वाले DK नेता अब क्यों लिया रामायण का सहारा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+