कोल्हापुर से गुजर रही बस में लगी भीषण आग, दो यात्रियों की जलकर मौत

एसी में तकनीकी खराबी के कारण बस में भीषण आग लग गई थी और कुछ ही मिनट में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक बस में अचानक आग लग गई, इस दुर्घटना में दो यात्रियों की आग से जलकर मौत हो गई। दरअसल आत्माराम ट्रैवल्स की एक बस गोवा से कोल्हापुर-पुणे मार्ग के रास्ते मुंबई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक गगनबावडा मार्ग पर लोंघे गांव की सीमा में सुबह 4.30 बजे के करीब ये घटना घटी। एसी में तकनीकी खराबी के कारण बस में भीषण आग लग गई थी और कुछ ही मिनट में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

Fierce fire in a bus at Kolhapur, two people dead

इस घटना के दौरान बस में सफर कर रहे 2 यात्री बुरी तरह झुलस गए थे, 90 प्रतिशत जल जाने की वजह से दोनों यात्रियों की मौत हो गई। दोनों यात्री पुणे के थे, जिनका नाम बंटी भट्ट और विकी भट्ट बताया जा रहा है। इस बस में सफर करने वाले 16 बाकी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

बस में आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोक कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बाहर निकलते समय बहुत से यात्री मामूली रूप से घायल भी हुए। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सीपीआर हॉस्पिटल में भेजा गया है। सुरक्षित रूप से बाहर निकाले गए यात्रियों की व्यवस्था पुलिस स्टेशन में की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+