लोकसभा चुनाव में जीत के लिये चिदंबरम की थ्यौरी, युवा उम्मीदवारों को दिया जाए टिकट

चिदंबरम ने कहा कि मेरे पास एक क्रांतिकारी विचार है। आधी संसदीय सीटों (272) पर 35 वर्ष से कम उम्र के लोगों को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। यदि भारत युवा है, तो युवा भारत को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्हें हर हाल में सशक्त बनाया जाना चाहिए।" चिदंबरम ने 'युवा भारत, सशक्त भारत का नारा' दिया।
चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव के लिए मिशन 272 को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षा है और सत्ता हासिल करने की एक कोशिश है। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस का मिशन भारत को सशक्त बनाने का है और उसने पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी को चुना है कि वह 2014 के चुनाव का नेतृत्व करें।












Click it and Unblock the Notifications