राहत भरी खबर: उर्वरक कंपनियां कोरोना रोगियों के लिए हर दिन 50 मीट्रिक टन आक्सीजन सप्लाई करेंगी
नई दिल्ली, अप्रैल 28: देश में कोरोना की दूसरी लहर में हालात दिन प्रति दिन बत्तर होते जा रहे हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में अस्पताल में बेड, दवा और आक्सीजन की कमी के कारण लोग दम तोड़ रहे हैं। अपने मरीजों की जान बचाने के लिए प्राण वायु आक्सीजन पाने के लिए लोगों की लंबी कतारे लगी हुई हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे है। आलम ये है कि आक्सीन न मिलने के कारण अस्तपाल, घर और सड़कों पर कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ रहे हैं। इस बेकाबू होते हालात के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब देश की उर्वरक कंपनियां कोविड रोगियों के लिए प्रति दिन 50 मीट्रिक टन (एमटी) मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेंगी।

मारुति सुजुकी इंडियाभी तैयार करेगी कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन
वहीं देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने हरियाणा के अपने प्लांट को 1 से 9 मई तक के लिए बंद कर दिया है। मारुति सुजुकी ने कहा कि सुजुकी मोटर ने गुजरात में भी अपने प्लांट को बंद करने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी इंडिया कोविड-19 महामारी की मदद के लिए आगे आई है। कंपनी ने बताया कि वो अपने कई प्लांट को अस्थाई तौर पर बंद कर रही है। मारुति ने बताया कि वह हरियाणा में चिकित्सा जरूरतों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अपने प्लांट को बंद कर रही है। कार मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के तहत मारुति सुजुकी अपने प्लांट में ऑक्सीजन की एक छोटी यूनिट चलाती है। सुजुकी मोटर के गुजरात प्लांट में भी ऑक्सीजन बनाई जाएगी।
रिलायंस बनवा रहा 1000 बेड का कोविड केयर सेंटर
वहीं रिलायंस फाउंडेशन गुजरात के जामनगर में 1000 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार कर रहा है। इस सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई की भी व्यवस्था रहेगी।यहां पर मरीजों को सभी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी और इसे बनाने से लेकर यहां पर सारी सुविधाएं देने का खर्च रिलायंस वहन करनेगा। रिलायंस फाउंडेशन ने इस बारे में जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications