Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bank Holiday in Feb 2025: क्या वैलेंटाइन वीक पर भी बंद रहेंगे बैंक? कब-कब छुट्टियां? यहां देखें LIST

February Bank Holidays 2025: अगर आप फरवरी में बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2025 के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी की है। इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश और विभिन्न राज्यों के त्योहार शामिल हैं। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इंटरनेट बैंकिंग और UPI जैसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

RBI के अनुसार, फरवरी में कई बड़े त्योहारों जैसे सरस्वती पूजा, गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, राज दिवस और महाशिवरात्रि के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार को भी देशभर के बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं फरवरी 2025 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

February Bank Holidays 2025

आइए जानते हैं पूरी लिस्ट...

  • 2 फरवरी (रविवार) - देशभर में साप्ताहिक अवकाश
  • 3 फरवरी (सोमवार) - वसंत पंचमी के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद
  • 8 फरवरी (शनिवार) - दूसरा शनिवार, पूरे भारत में बैंक बंद
  • 9 फरवरी (रविवार) - देशभर में साप्ताहिक अवकाश
  • 11 फरवरी (मंगलवार) - थाईपुसम के कारण तमिलनाडु में बैंक बंद
  • 12 फरवरी (बुधवार) - गुरु रविदास जयंती के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद
  • 15 फरवरी (शनिवार) - लुई-नगाई नी के कारण मणिपुर में बैंक बंद
  • 16 फरवरी (रविवार) - देशभर में साप्ताहिक अवकाश
  • 19 फरवरी (बुधवार) - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में बैंक बंद
  • 20 फरवरी (गुरुवार) - राज्य स्थापना दिवस के कारण मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद
  • 22 फरवरी (शनिवार) - चौथा शनिवार, पूरे भारत में बैंक बंद
  • 23 फरवरी (रविवार) - देशभर में साप्ताहिक अवकाश
  • 26 फरवरी (बुधवार) - महाशिवरात्रि के कारण अधिकांश राज्यों में बैंक बंद (त्रिपुरा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार और मेघालय को छोड़कर)
  • 28 फरवरी (शुक्रवार) - लोसार के कारण गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद

वैलेंटाइन वीक की लिस्ट...

  • रोज डे (7 फ़रवरी)
  • प्रपोज डे (8 फ़रवरी)
  • चॉकलेट डे (9 फ़रवरी)
  • टेडी डे (10 फ़रवरी)
  • प्रॉमिस डे (11 फ़रवरी)
  • हग डे (12 फ़रवरी)
  • किस डे (13 फ़रवरी)
  • वैलेंटाइन डे (14 फ़रवरी)

वैलेंटाइन वीक के 4 दिन बैंक बंद

  • प्रपोज डे (8 फ़रवरी)- दूसरा शनिवार, पूरे भारत में बैंक बंद
  • चॉकलेट डे (9 फ़रवरी)- देशभर में साप्ताहिक अवकाश
  • प्रॉमिस डे (11 फ़रवरी)- थाईपुसम के कारण तमिलनाडु में बैंक बंद
  • हग डे (12 फ़रवरी)- गुरु रविदास जयंती के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद

इंटरनेट बैंकिंग और UPI रहेंगी चालू

बैंक बंद होने का असर ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा। आप नेट बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, ATM से कैश निकालने की सुविधा भी हमेशा की तरह उपलब्ध रहेगी। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो समय से पहले उसकी योजना बना लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+