FCI Scam : DGM गिरफ्तार, पंजाब-दिल्ली समेत 50 से अधिक जगहों पर CBI रेड, 60 लाख रुपये जब्त
घटिया गुणवत्ता वाले अनाज की आपूर्ति के मामले में सीबीआई ने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) को गिरफ्तार किया है। आज 50 से अधिक जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई है।

FCI Scam : फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) में घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है। इस मामले में जांच के सिलसिले में सीबीआई अधिकारियों ने एक साथ 50 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि एफसीआई स्कैम की जांच के सिलसिले में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली के 50 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई।
CBI ने जब्त किए 60 लाख रुपये
छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने भारी मात्रा में कैश बरामद किए। FCI Scam की जांच के सिलसिले में छापेमारी से जुड़ी समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार शाम करीब 4 बजे तक 60 लाख रुपये बरामद और जब्त किए जा चुके हैं। रिपोर्ट सभी 50 जगहों से जुड़ी है। ऐसे में किस लोकेशन से कितना कैश बरामद हुआ है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Recommended Video
एफसीआई के डीजीएम राजीव मिश्रा गिरफ्तार
इससे पहले CBI अधिकारी ने बताया कि FCI Scam की जांच में शामिल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी एफसीआई के डीजीएम राजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर चुके हैं। इनके अलावा कई FCI अधिकारियों पर निम्न और घटिया गुणवत्ता वाले अनाज की आपूर्ति में संलिप्त होने के आरोप हैं।
कैसे अधिकारियों पर लगे हैं आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक एफसीआई अधिकारियों में तकनीकी सहायकों और ईडी स्तर के अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। इसकी जांच के लिए अनाज व्यापारियों, मिलरों सहित खाद्यान्न वितरकों की सांठगांठ के सिलसिले में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications