Father's Day 2021: फादर्स डे को यादगार बना सकते हैं पिता को दिए आपके ये खास तोहफे

Father's Day 2021: फादर्स डे को यादगार बना सकते हैं पिता को आपके ये तोहफें

नई दिल्ली, 9 जून: हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में इस साल 20 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा। इस दिन को अपने पिता के सामने अपने प्यार को जाहिर करने के एक अवसर के तौर पर देखा जाता है। इस खास दिन हम अपने पिता को बोलकर तो अपने प्यार के बारे में बताते ही हैं, गिफ्ट के जरिए भी अपनी फिलिंग को जाहिर करके हैं। हालांकि ऐसे किसी भी मौके पर ये उलझन तो जरूर होती है कि क्या गिफ्ट चुना जाए। इस खास मौके पर पिताजी को क्या तोहफा दिया जाए, ये हम आपको बता दे रहे हैं।

Fathers Day 2021 uniue Gift for Your Dad some ideas

गिफ्ट के जरिए पिता को दीजिए आर्थिक मजबूती

गिफ्ट के बारे में हमेशा ही कहा जाता है कि एक ऐसा गिफ्ट हमें चुनना चाहिए जो सिर्फ किसी के लिए शोपीस बनकर ना रह जाए बल्कि उसके काम आए। ऐसे में पिता के लिए गिफ्ट चुनते हुए सबसे बेहतर ये है कि उनको फाइनेंशिली तौर पर मजबूत करने वाले गिफ्ट का चुनाव हमें करना चाहिए। ये क्या हैं, आइए बताते हैं-

रिटायरमेंट प्लान- बुजुर्ग होते इंसान के सामने अपनी जरूरतों को पूरा करने को लेकर भी चिंता होने लगती है। एक पिता अपने बच्चों पर सब खर्त कर देता है। ऐसे में बच्चों के तौर पर हमें उनको कोई बेहतर रिटायरमेंट प्लान और इन्वेस्टमेंट की स्कीम बतानी चाहिए। इस फादर्स डे आप उनको एक बेहतर स्कीम से जोड़ सकते हैं।

मेडिकल बीमा-बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में बीमारियों को लेकर सुरक्षा मिल सके, इसके लिए अच्छा मेडिकल बीमा बहुत जरूरी है। इस फादर्स डे क्यों ना पिताजी को एक बेहतर मेडिकल बीमा दिलवा दिया जाए।

नाती-पोतों के लिए योजना- कई बार बुजुर्ग अपने पैसे के निवेश को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में उनको एक बेहतर योजना भी बताई जा सकती है कि कैसे आप आगे बढ़ें। इसके अलावा ये भी देखा गया है कि दादा-दादी अपनी संतानों की तुलना में अपने पोते को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं। अपने बच्चों यानी उनके पोते पोतियों को लेकर भी कोई अच्छी स्कीम का गिफ्ट आप उनको दे सकते हैं।

ये तोहफे भी दे सकते हैं- फादर्स डे पर आप अपने पिता जी को कुछ सुंदर पौधे गिफ्ट कर सकते हैं। पौधे ना केवल उन्हें खुश करेंगे बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे भी आपको पहुंचाएंगे। इसके अलावा स्वादिष्ट खाना तैयार करके भी आप उनके लिए अपना प्यार जता सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+